थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा “लुटेरी दुल्हन गैंग” का एक और सदस्य गिरफ्तार, ₹90,000 नकद एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद

Spread the love

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा “लुटेरी दुल्हन गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :
पीड़ित रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना, हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 143/25 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़ित के बयान के आधार पर अभियोग में 309(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 317(2) धाराओं की वृद्धि की गई।

आज अभियुक्त कृष्णानन्द मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य निवासी ग्राम बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के ₹90,000/- (नब्बे हजार रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP64Q3123 बरामद किया गया।

पूछताछ विवरण :
गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा नन्द मौर्या ने पूछताछ में बताया कि वह “लुटेरी दुल्हन गैंग” का सक्रिय सदस्य है। यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें राजस्थान निवासी राजू माली विवाह हेतु वर पक्ष से संपर्क कर उन्हें झूठे विवाह के बहाने अपने जाल में फँसाता था। गिरोह के सदस्य नकली शादी कर वर पक्ष से मोटी रकम वसूलते थे और अवसर पाकर उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों माया घसिया, रानी घसिया व रवि रंजन मौर्या के साथ मिलकर राजस्थान निवासी रमेश कुमार माली पुत्र अजुबा राम के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी विवाह कराया था। दिनांक 29.10.2025 को माया घसिया की बेटी रानी के साथ पीड़ित की नकली शादी वाहन बोलेरो में कराई गई। इसके बाद पीड़ित को छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाकर राबर्ट्सगंज लोढ़ी टोल प्लाजा से आगे हिन्दुआरी के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर किसी बहाने ₹10,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र व चांदी की पायल लेकर अभियुक्तगण वहां से फरार हो गए।अभियुक्त ने बताया कि लूट की रकम में से ₹5,000 उसने स्वयं रखे तथा शेष ₹5,000 और आभूषण माया घसिया व रानी घसिया को दे दिए। उसने स्वीकार किया कि पूर्व में भी यह गिरोह राजस्थान के अन्य व्यक्तियों के साथ इसी प्रकार फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी और लूट की घटनाएं कर चुका है। अभियुक्त को इस कार्य के लिए कुल ₹95,000 मिले थे। गिरफ्तारी के समय वह छत्तीसगढ़ मार्ग से झारखंड भागने का प्रयास कर रहा था कि पुलिस टीम द्वारा उसे धर दबोचा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त :
1️⃣ कृष्णानन्द मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य, निवासी ग्राम बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष।

बरामदगी :
लूट के ₹90,000/- (नब्बे हजार रुपये)
घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP64Q3123

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, थाना म्योरपुर
उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना म्योरपुर
हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, थाना म्योरपुर
का0 मनोज कन्नौजा, थाना म्योरपुर
का0 रामजीत बिन्द, थाना म्योरपुर

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago