घोरावल कोतवाल को आरोपी लवकुश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र

  • सम्बंधित सीओ से मामले की विवेचना करवाने व परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने को कहा
  • घर में घुसकर दलित महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला
    सोनभद्र। घर में घुसकर दलित महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एसी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए घोरावल कोतवाल को आरोपी लवकुश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने एवं संबंधित सीओ से मामले की विवेचना करवाने के साथ ही परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है। यह आदेश घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला द्वारा अधिवक्ता जितेंद्र देव पांडेय के जरिए दाखिल धारा 173(4) बीएनएसएस के प्रार्थना पत्र दिया गया है।
    न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में अनुसूचित जाति की महिला ने अवगत कराया है कि उसके पति एक माह से मजदूरी करने गुजरात गए हैं। वह अपने बच्चों के साथ रहती है। घटना 18 सितंबर 2025 को रात्रि 9 बजे की है। लवकुश पुत्र रामपति चौहान उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी खजुरौल, थाना घोरावल, जिला सोनभद्र उसके घर पर आया और कहा कि बिजली ठीक से जल रही है कि नहीं तो मैंने कहा कि ठीक से जल रही है। बावजूद इसके वह बिजली चेक करने के बहाने से उसके घर में घुस गया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए मारने पीटने लगा। शोरगुल की आवाज सुनकर बच्चे व अगल बगल के लोग आ गए और बीच बचाव किया। आरोपी लवकुश बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। आरोपी लवकुश मनबढ़ व सरहंग व्यक्ति है। घटना की सूचना 112 नम्बर पुलिस को दिया, लेकिन वह भाग गया। दूसरे दिन घोरावल कोतवाली में जाकर सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब 23 सितंबर 2025 को रजिस्टर्ड डाक से एसपी सोनभद्र को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दी है।
    मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिवक्ता जितेंद्र देव पांडेय के तर्कों को सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए घोरावल कोतवाल को आरोपी लवकुश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर संबंधित सीओ से मामले की विवेचना करवाने व परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।
Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago