डी ए वी परासी में बाल दिवस पर हुआ रंगारंग और चित्ताकर्षक सांस्कृतिक आयोजन

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)

आज डी ए वी पब्लिक स्कूल परासी में बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस का रंगारंग और चित्ताकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसकी शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या रचना दुबे के यजमानत्व में आयोजित दैनिक वैदिक यज्ञ हवन से हुआ। इस क्रम में विद्यालय के छात्र प्रमुख मोहित सिंह की अगुवाई में छात्र-छात्रा एकादश और वरिष्ठ खेल शिक्षक एस आर दास सर की कप्तानी में अध्यापक- अध्यापिका एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें छात्र-छात्रा एकादश विजयी रहा। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए कुछ मनोरंजक गतिविधियाँ जैसे एक मिनट में कितने केले खाए ?,चटाई पर उछल-कूद और थ्री लेग रेस आदि प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,जिसमें बच्चों ने खूब मज़े किए। नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इसके पश्चात प्रार्थना मंच पर शिक्षक प्रतिभागियों द्वारा रैंप वॉक का अद्भुत और रोमांचकारी प्रदर्शन किया गया। गौर तलब बात यह है कि विद्यालय की प्रार्थना सभा में सभी प्रतिभागी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएँ ही थे। इस क्रम में विद्यालय के शिक्षक शिशिर श्रीवास्तव,नितिन सिंह,वसीम अहमद और किरण कुमारी द्वारा मंच संचालन एवं इवेंट इंचार्ज छात्र विनय विश्वकर्मा और छात्रा सोनल दुबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago