वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)
विभागीय आदेश के क्रम में जनपद सोनभद्र के आंगनबाड़ी लोकेटेड विद्यालयों में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया।प्राथमिक विद्यालय जरलहवा में प्रभारी प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी ने बताया कि आज के दिन बच्चे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जी को याद करते हुए बड़े उत्साह के साथ बाल मेले का आयोजन करते हैं तथा बच्चे के खेल जैसे- चम्मच दौड़, मेढक दौड़, टॉफी दौड़ आदि का भी आयोजन कराया जाता है जिसको बच्चे बड़े रोचक ढंग से करते हैं।खेल प्रतियोगिता में सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में एआरपी- राजकुमार मौर्य, अखिलेन्द्र प्रसाद के साथ शिक्षक राधेश्याम पाल, संतोष सिंह, ममता सिंह व चंदा देवी भी उपस्थित रही।बच्चों ने उत्साहपूर्ण ढंग से मेले में छोला, समोसा, नमकीन, बिस्किट, चाट- फुल्की, चाय आदि की बहुत सुन्दर दुकानें लगायीं। इस अवसर पर बच्चों की माताएँ भी उपस्थित रहीं तथा उनके लिए भी खेल का आयोजन किया गया जिसे उन्होंने रोचक ढंग खेला।इसके साथ – साथ करमा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नागनार हरैया, प्राथमिक विद्यालय झपरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय नागनार हरैया सहित सभी आंगनबाड़ी लोकेटेड विद्यालयों में बाल मेले तथा खेल का आयोजन किया गया।
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र करमा थानांतर्गत दिनांक 24.03.2026 को समय करीब 11:00 बजे ग्राम करकी के…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)। जनपद के कोन क्षेत्र सहित आसपास के विभिन्न बाजारों और ग्रामीण…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 झारखंड: राज्य में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक के तमाम…