सूखे नल,अधूरी उम्मीदें,खोंचा बैगा बस्ती में पानी का गहरा संकट

Spread the love

खोंचा बैगा बस्ती,जल जीवन मिशन के दौर में भी प्यास से जूझती ज़िंदगी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

विकास के दावे फीके, बैगा बस्ती में नहीं बूंदभर स्वच्छ पानी

कोन(सोनभद्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल जीवन मिशन के तहत पूरे देश में हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत चांची कला के टोला खोंचा बैगा बस्ती में आज भी यह योजना सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित दिख रही है। यहाँ के सैकड़ों ग्रामीण अब भी चुआड़ और गड्ढों का दूषित पानी पीने को विवश हैं।
स्थानीय निवासी सुखाड़ि बैगा ने बताया, “साहब, हम लोग रोज सुबह-शाम जंगल के पास बने चुआड़ से पानी भरने जाते हैं। बरसात में पानी गंदा हो जाता है और कई बार बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। हमने प्रधान और अफसरों से बार-बार कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। नल लगाने की बात बहुत दिन पहले हुई थी, पर अभी तक कोई पाइप नहीं पहुँचा।
ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गाँवों में जल जीवन मिशन के तहत नल और टंकी दोनों की सुविधा शुरू हो चुकी है, मगर खोंचा बस्ती में आज भी लोगों को आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ता है। महिलाएँ और बच्चे रोजाना घंटों पानी भरने में लगाते हैं, जिससे शिक्षा और अन्य कामकाज पर असर पड़ रहा है।
गाँव के बुजुर्गों का कहना है कि यह इलाका पहाड़ी और आदिवासी बहुल है, इसलिए अक्सर सरकारी योजनाएँ यहाँ तक नहीं पहुँच पातीं। उन्होंने जिला प्रशासन से माँग की है कि इस बस्ती को प्राथमिकता में शामिल कर जल्द से जल्द नल-जल की सुविधा दी जाए।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago