खनन कार्य के दौरान बड़ा हादसा, बिल्ली मारकुंडी में बचाव अभियान जारी

Spread the love

उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के ओबरा थाना अंतर्गत ग्राम बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित एक पत्थर के खदान में दुर्घटना होने से उसमें कार्यरत कई मजदूरों के दबने की सूचना मिली है। घटना की पुष्टि जिलाधिकारी द्वारा भी की गई है।
जिलाधिकारी बी एन सिंह ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी स्थित कृष्णा माइंस में किसी दीवार के गिर जाने से वहाँ कार्यरत कुछ मजदूर दब गए हैं। उन्होंने बताया कि दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास अल्ट्राटेक कंपनी, दुसान कंपनी, ओबरा पावर कंपनी तथा अन्य के सहयोग से किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त एन डी आर एफ और एस डी आर एफ की टीमें मिर्जापुर से रवाना हो चुकी हैं। डी एम ने बताया कि दुर्घटना में दबे हुए लोगों की संख्या अभी अज्ञात है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर खनन क्षेत्र में कोई बंदी का आदेश नहीं दिया गया था लेकिन घटना हुई है तथा जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago