वीर बहादुर सिंह (9616107197)
*एनएमओपीएस के राष्ट्रीय आवाह्न व अटेवा के प्रदेशीय आवाह्न पर एनएमओपीएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह सहित अन्य साथियों पर अनावश्यक रूप से FIR दर्ज़ करने के विरोध में राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रर्दशन किया गया
इस अवसर पर अटेवा महिला प्रदेश प्रभारी रंजना सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन भी नही करने दिया जा रहा है ये कौन सा राष्ट्रवाद है? जब दिल्ली के जंतर मंतर पर शांति पूर्ण ढंग से पुरानी पेंशन का धरना समाप्त हो गया तो फिर पदाधिकारियों पर अनावश्यक FIR करके परेशान करने की क्या आवश्यकता थी?
यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने कहा कि सरकार का ये तानाशाही रवैया नही चलेगा। यदि कर्मचारी अपने हक की बात नही कह सकेगा तो फिर सरकार किस बात के लिए है। सरकार के विधायक, सांसद खुद पुरानी पेंशन ले रहे हैं और कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई को बाजार आधारित स्कीम में फसाया जा रहा है।
मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है और सरकार इसे हम कर्मचारियों को FIR का डर दिखाकर बहाल कराने से से नही रोक सकती।
बबिता सिंह ने कहा कि आज हम सब शिक्षक, कर्मचारी सिर्फ संकेतात्मक रुप से इकठ्ठा होकर सरकार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन यदि सरकार ने जल्द ही अपने रवैए में परिवर्तन नही किया तो सड़क से लेकर सदन तक कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में हम सब कर्मचारियों को एकजुट होकर सरकार से पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़नी होगी और यदि सरकार पुरानी पेंशन नही बहाल करती है तो फिर उसको सत्ता से हटाने का कार्य भी हम सबको करना होगा।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, सर्वेश तिवारी, उमा सिंह, पी डब्ल्यू डी से सुरेन्द्र नाथ वर्मा,विनोद कुमार,मनोज कुमार, बी एन सिंह, राममूर्ति , पूर्णेंदु,सौरभ,गौरव,संतोष, लक्ष्मण, प्रीति,वर्तिका ,सुनीता, ममता, निशा मालवीय सहित सैकड़ों साथी उपास्थित हुए।
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…