बिजली विभाग की राहत योजना को मिला समर्थन, 34 उपभोक्ता ओटीएस में शामिल

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9450990827

कोन(सोनभद्र)। शासन की महत्वाकांक्षी बिजली राहत योजना–2025 के तहत बिजली सब स्टेशन कोन क्षेत्र के बोकराखाड़ी गांव में एक मेगा बिजली राहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और बिजली बिल से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान कराया। इस दौरान कुल 34 उपभोक्ताओं ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत पंजीकरण कराया, जबकि शिविर में कुल 97,255 रुपये के बिजली बिल भी जमा हुआ।
उप खंड अधिकारी धीरेंद्र प्रताप के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और मौके पर ही निस्तारण किया। लंबे समय से लंबित बिजली बिल, त्रुटिपूर्ण बिलिंग, बकाया राशि, कनेक्शन से संबंधित शिकायतों का समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत दी गई। वहीं बकाया बिल जमा न करने वाले 27 कनेक्शनधारियों का नियमानुसार डिस्कनेक्शन भी किया गया।
अवर अभियंता राम नारायण यादव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बोझ से राहत देना और उन्हें नियमित भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में दिसंबर माह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में विशेष बिजली राहत शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कनेक्शनधारियों से अपील की कि वे समय सीमा के भीतर कोन स्थित बिजली उपकेंद्र अथवा लगाए जा रहे शिविरों में पहुंचकर ओटीएस योजना का लाभ लें और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने योजना को उपयोगी बताते हुए कहा कि एक ही स्थान पर बिल जमा करने और समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हुई है। कई उपभोक्ताओं ने समय से पहले बकाया राशि जमा कर राहत महसूस की।
इस अवसर पर अवर अभियंता के साथ गौतम यादव, लाइनमैन नारद जायसवाल, वीरेंद्र, जयशंकर, कृपाशंकर, सूरज, अरविंद, अवधेश, गोपाल, निरंजन, दिलीप भारती, राधेश्याम सहित अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago