कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नें किया कंबल वितरण

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र
रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बहुआर के पंचायत भवन में मंगलवार दोपहर 1 बजे से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश त्रिपाठी और लेखपाल रूबी गुप्ता के नेतृत्व में पात्र लोगों को कंबल वितरित किया गया ।  कार्यक्रम मे एडीपीआरओ सुमन पटेल ने ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसको देखते हुए तहसील क्षेत्र में कंबल वितरण किया जा रहा है गांव में ऐसे व्यक्ति को चिन्हित किया जाए जो असहाय व गरीब है उनकी स्थिति को देखते हुए कंबल वितरण किया जाये जिससे किसी को ठंड में परेशानी ना हो। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश त्रिपाठी और लेखपाल रूबी गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत घर परिसर में पात्र लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी ने बताया की ग्राम पंचायत बहुआर के गांव, कस्बा, टोला जैसे फुलौना,कचरिया,रोहनिया, बडौना, अकड़हीवा, कुकराही, कण्डाकोट, चरघरवा सहित स्थान के असहाय लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा की कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय वर्ग को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना ग्राम पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ग्राम पंचायत बहुआर में कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न हो, इसके लिए पंचायत स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखपाल रूबी गुप्ता ने जानकारी दी कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। पात्रता सूची के आधार पर मजदूर, वृद्ध, विधवा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता दी गई, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन ग्राम स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने ग्राम प्रधान और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कई बुजुर्गों और मजदूरों ने बताया कि बढ़ती ठंड में कंबल मिलने से उन्हें काफी सहारा मिला है।
इस कार्यक्रम में सचिव पंकज मौर्या,ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्रामवासी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अंत में कहा कि भविष्य में भी ग्राम पंचायत द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा सके।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago