वृद्ध, विधवा व दिव्यांगों को कंबल वितरण का आयोजन 30 दिसंबर को

Spread the love

-किशुनपुरवा में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए ग्राम किशुनपुरवा में मानवता एवं सेवा भाव से प्रेरित कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम राम कृष्ण नारायण गुप्ता के द्वारा दिनांक 30 दिसंबर, मंगलवार को निज आवास, ग्राम किशुनपुरवा में आयोजित किया जायेगा, जिसमें वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग जनों को कंबल वितरित किए जायेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक चौबे (राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच, अपना दल (एस) एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजनी पटेल (जिला अध्यक्ष अपना दल (एस) कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे।
आयोजक राम कृष्ण नारायण गुप्ता ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

18 hours ago

गुमशुदा बालक सुरक्षित बरामद,कोन पुलिस ने परिजनों को सौंपा

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)। जनपद के थाना कोन क्षेत्र में एक बालक के रास्ता भटककर…

6 days ago

प्राo विo बिसरेखी मे ब्लॉक घोरावल् के सेवा निवृत्त अध्यापको का हुआ भव्य विदाई समारोह

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) आज  प्राo विद्यालय बिसरेखी पर वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का भव्य…

7 days ago

थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रॉपर्टी डीलर की हत्याकांड का सफल अनावरण

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल व नगदी बरामद पुलिस…

7 days ago

नगर की होनहार बेटी नें यूपी पी सी एस में 26 वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार के साथ ही समाज व क्षेत्र का किया नाम रोशन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)                                    रावर्ट्सगंज नगर की होनहार बेटी ने अपने परिवार का ही…

1 week ago