कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)।कोन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साहपूर्ण एवं जोशीले वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गुप्ता ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला महासचिव विनयकांत चतुर्वेदी द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात जिला सचिव राजेश त्रिपाठी एवं रामकेश्वर कनौजिया ने भी गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर पूरा वातावरण “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “महात्मा गांधी अमर रहें” जैसे नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी।
इस कार्यक्रम में विद्यासागर पटेल,गोपी विश्वकर्मा, कन्हाई राम कन्नौजिया, दिनेश सिंह, सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)। जनपद के थाना कोन क्षेत्र में एक बालक के रास्ता भटककर…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) आज प्राo विद्यालय बिसरेखी पर वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का भव्य…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) ●आर्थिक तंगी से जूझ रहे ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल व नगदी बरामद पुलिस…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) रावर्ट्सगंज नगर की होनहार बेटी ने अपने परिवार का ही…