अमौली के पास मरकरी नहर मर्डर केस सॉल्व, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार , रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र

थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा हत्या के मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

सोनभद्र: थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत अमौली गांव के सामने मरकरी नहर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया है। दिनांक 2 जनवरी को सूचना प्राप्त होने पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई गई, जिसकी पहचान अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया यादव (उम्र लगभग 25 वर्ष) निवासी ग्राम नौडिहा, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक 23 दिसम्बर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी थाना पन्नूगंज पर पूर्व में दर्ज कराई गई थी।

उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 103(1), 140(2), 238 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 04 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन एवं विवेचना के उपरान्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज (उम्र लगभग 26 वर्ष) निवासी नरोत्तमपुर, थाना पन्नूगंज, को आज दिनांक 04.01.2026 को गेरूई नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण:गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि 23दिसम्बर की शाम उसने टेलीफोन पर वार्ता कर अखिलेश उर्फ कन्हैया को अपनी गाड़ी से लेकर सजौर आया  वहां से दोनों बंटी उर्फ सोनू उर्फ प्रतीक, पुत्र अवधेश, निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष नामक व्यक्ति के पास जाकर उससे हेरोइन खरीदी तथा एक मेडिकल स्टोर से दवा व इंजेक्शन लिया। इसके पश्चात दोनों सजौर स्थित मकान पर आए ।अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने स्वयं को इंजेक्शन के माध्यम से 05 एमएल तथा अखिलेश को 10 एमएल हेरोइन का इंजेक्शन लगाया । इसके बाद अखिलेश के मुंह से झाग निकलने लगा। घबराहट में अभियुक्त द्वारा अखिलेश का गला दबा दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु उपरान्त अभियुक्त द्वारा शव को दिनांक 24/25.12.2025 की भोर में लगभग 05:00 से 05:30 बजे के मध्य अपनी बोलेरो वाहन में लादकर मरकरी नहर में फेंक दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज पुत्र छविन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम नरोत्तमपुर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र हाल पता- जोगियाबीर बाबा मुहाल, सजौर, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष

बरामदगी-अभियुक्त के कब्जे से—घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP 64 AH 9897, 02 मोबाइल फोन, ₹508/- नकद बरामद किए गए हैं।

फरार अभियुक्त:सोनू उर्फ प्रतीक, पुत्र अवधेश, निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष।

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

मु0अ0सं0 739/2015, धारा 302 भा0द0वि0, थाना रॉबर्ट्सगंज

मु0अ0सं0 06/2026, धारा 103(1), 140(2), 238 बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज

मु0अ0सं0 118/2022, धारा 279, 323, 504, 506 भा0द0वि0 एवं 3(1)द/ध एससी/एसटी एक्ट, थाना पन्नूगंज

मु0अ0सं0 14/2023, धारा 279, 337, 338 भा0द0वि0, थाना पन्नूगंज

मु0अ0सं0 183/2021, धारा 323, 325, 504, 506 भा0द0वि0, थाना पन्नूगंज

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र, थाना पन्नूगंज

प्र0नि0 माधव सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज,मय टीम

हे0का0 सुशील सिंह, थाना पन्नूगंज

हे0का0 रामनिवास यादव, थाना पन्नूगंज

का0 दीपक गिरि, थाना पन्नूगंज

Veer bahadur Singh

Recent Posts

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

18 hours ago

गुमशुदा बालक सुरक्षित बरामद,कोन पुलिस ने परिजनों को सौंपा

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)। जनपद के थाना कोन क्षेत्र में एक बालक के रास्ता भटककर…

6 days ago

प्राo विo बिसरेखी मे ब्लॉक घोरावल् के सेवा निवृत्त अध्यापको का हुआ भव्य विदाई समारोह

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) आज  प्राo विद्यालय बिसरेखी पर वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का भव्य…

7 days ago

थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रॉपर्टी डीलर की हत्याकांड का सफल अनावरण

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल व नगदी बरामद पुलिस…

7 days ago

नगर की होनहार बेटी नें यूपी पी सी एस में 26 वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार के साथ ही समाज व क्षेत्र का किया नाम रोशन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)                                    रावर्ट्सगंज नगर की होनहार बेटी ने अपने परिवार का ही…

1 week ago