कोन में कलवार-जायसवाल महासम्मेलन, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने समाज की एकजुटता और उत्थान पर दिया जोर

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9450990827

कोन(सोनभद्र)। कोन स्थित विशाल इंग्लिश एकेडमी में कलवार–जायसवाल स्वजातीय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता और उत्थान पर बल देते हुए कहा कि “किसी की टांग खींचने के बजाय हाथ पकड़कर ऊपर उठाने की जरूरत है।” उन्होंने जायसवाल समाज को सनातनी संस्कृति का सच्चा वाहक बताते हुए कहा कि यह समाज सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता है। उन्होंने युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा देने पर जोर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ी प्रशासनिक और नेतृत्वकारी भूमिकाओं में आगे बढ़ सके।
मंत्री ने समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि अस्पताल, मंदिर और स्कूलों के निर्माण से समाज ने जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने लोकतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण विश्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से कमजोर वर्ग की हर संभव सहायता करने का आह्वान भी किया।
स्वजातीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे मनोज जायसवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति समाज की एकजुटता का प्रमाण है। विशिष्ट अतिथि जायसवाल क्लब के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कोन में आयोजित इस महासम्मेलन ने जिले में जायसवाल समाज की ताकत को प्रदर्शित किया है।
इस अवसर पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल, जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल उर्फ अमित, अध्यक्ष सुशील जायसवाल, जायसवाल यूथ क्लब के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कोन विजय शंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सुधीर जायसवाल ग्राम प्रधान चांची कला, रामआश्रय गुप्ता,राकेश कुमार, अमरेश कुमार गुप्त,नवलेश कुमार, मुकेश कुमार,अंगद कुमार, अवधेश कुमार जायसवाल कोटेदार संघ के अध्यक्ष की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इससे पूर्व मंत्री रविंद्र जायसवाल ने चोपन में प्रीतनगर स्थित राजेंद्र जायसवाल के निजी आवास पर समाज के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और समाज की एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

18 hours ago

गुमशुदा बालक सुरक्षित बरामद,कोन पुलिस ने परिजनों को सौंपा

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)। जनपद के थाना कोन क्षेत्र में एक बालक के रास्ता भटककर…

6 days ago

प्राo विo बिसरेखी मे ब्लॉक घोरावल् के सेवा निवृत्त अध्यापको का हुआ भव्य विदाई समारोह

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) आज  प्राo विद्यालय बिसरेखी पर वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का भव्य…

7 days ago

थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रॉपर्टी डीलर की हत्याकांड का सफल अनावरण

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल व नगदी बरामद पुलिस…

7 days ago

नगर की होनहार बेटी नें यूपी पी सी एस में 26 वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार के साथ ही समाज व क्षेत्र का किया नाम रोशन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)                                    रावर्ट्सगंज नगर की होनहार बेटी ने अपने परिवार का ही…

1 week ago