घर-घर पानी का सपना टूटा, योजना की निष्पक्ष जांच की मांग

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9415713404

कोन(सोनभद्र)।जनपद सोनभद्र में कई करोड़ रूपये का बजट से जल जीवन मिशन (जल नल योजना) के तहत किये गये कार्यों मे भ्रष्टाचार की जांच कराये जाने की मांग ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने किया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद सोनभद्र अति पिछड़ा दुरूह आंचल एवं पहाड़ी जनपद होने के कारण यहाँ भी भारत सरकार की योजना “जल जीवन मिशन” के तहत कई करोड़ रूपये जनपद में पेयजल आपूर्ति हेतु टंकियाँ बनाकर पाइप लाइन द्वारा “हर घर नल जल योजना” के तहत पेयजल आपूर्ति करने के लिए धन मिला, परन्तु दुर्भाग्य रहा कि फर्जी तरीके से मानक के विपरीत कुछ जगहों पर टंकी एवं पाइप लाइन का निर्माण करके बाहरी ठेकेदारों एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पैसों का बंदरबांट कर लिया गया।
जबकि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक किया गया, परन्तु ठेकेदार की ऊँची पहुँच एवं सांठ-गांठ के चलते जांच के नाम पर रिजल्ट जीरो रहा। जबकि इसके पूर्व में विधायक एवं सांसद निधि के द्वारा जिले में दिये गये कार्यदायी संस्था जल निगम के द्वारा लगाये गये हैंडपंप आज भी मौके पर शत-प्रतिशत मौजूद हैं, तथा उसी के सहारे गाँवों में पीने के पानी का एक सहारा बना हुआ है तथा ग्राम पंचायत के निधि द्वारा कम अपर्याप्त संसाधन होने के बावजूद भी उसकी मेंटेनेंस एवं रिबोर करायी जाती है।
जबकि जल निगम के पास कम पैसे आते थे तब भी जनपद में कार्य अच्छे होते थे परन्तु जल जीवन मिशन में अथाह पैसा आने के बाद भी जनपद के ग्रामीण अंचलों में एक बूंद पानी नसीब नहीं हो रहा है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आगामी गर्मियों में पेयजल की समस्या को देखते हुए तत्काल किये गये कार्यों की स्थलीय निरीक्षण टीम बनवाकर जांच कराये जाने की मांग करते हुए सभी उच्च अधिकारियों के साथ-साथ मा० मुख्यमंत्री जी को लिखित सूचना दिया है।
यदि सही समय से उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो इस संदर्भमें संगठन के लोग मजबूर होकर गाँव-गाँव में प्रदर्शन करेंगे क्योंकि ग्रामीण अंचलों में फर्जी दबाव बनाकर पाइप लाइन की पूर्ति एवं जलापूर्ति दिखाकर गाँव में होने वाली पानी की सप्लाई जो टैंकरों द्वारा की जाती थी वह भी बंद करा दी गयी है। इसलिए तत्काल प्रभाव से जांच कराया जाना न्याय हित में आवश्यक है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago