बेटियां नहीं होंगी पिता पर बोझ, लाखों बेटियों की शादी में सहयोग का संकल्प – प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)                                                        फ़ास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट (FRCT) की टीम द्वारा शुक्रवार को जनपद सोनभद्र में बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया गया।
यह निरीक्षण संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी सिंह के नेतृत्व तथा प्रांतीय संगठन मंत्री अरुण सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ओम शंकर नारायण शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार कुशवाहा, जिला महामंत्री सर्वजीत कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरीफ अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल चरण सिंह, करमा ब्लॉक अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, करमा ब्लॉक महामंत्री बादल सिंह, घोरावल ब्लॉक महामंत्री अरविंद कुमार गिरी,घोरावल ब्लॉक संगठन मंत्री सुनील कुमार मिश्रा तथा रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्रृंगी ऋषि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
टीम द्वारा रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पिपरी, पोस्ट धनीपुर निवासी किसान मुख्तार अहमद तथा करमा ब्लॉक के ग्राम कठपुरवाँ, पोस्ट बैडांड निवासी किसान अरविंद कुमार सिंह के घर पहुंचकर उनकी बेटियों के विवाह हेतु आवश्यक दस्तावेजों और बैंक खाते की जानकारी प्राप्त कर भौतिक सत्यापन किया गया।
इस दौरान एफआरसीटी के सहयोग की जानकारी मिलने पर लाभार्थी परिवार अत्यंत भावुक हो उठे और संस्था के इस जनकल्याणकारी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्य भी मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी एफआरसीटी टीम द्वारा संचालित इस योजना की प्रशंसा की।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी सिंह ने बताया कि संस्था के संस्थापक श्री महेन्द्र वर्मा की प्रेरणा से शुरू की गई बेटी विवाह शगुन योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बेटी अपने पिता या समाज पर बोझ न बने। उन्होंने कहा कि एफआरसीटी का लक्ष्य लाखों बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है और यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।
प्रांतीय संगठन मंत्री अरुण सिंह कुशवाहा ने बताया कि एफआरसीटी परिवार के लगभग 85 हजार सदस्य निर्धारित अंशदान के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि भेजते हैं, जिससे प्रत्येक बेटी के विवाह में लगभग दो से ढाई लाख रुपये तक का सहयोग संभव हो पाता है।
जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि संस्था के रजिस्टर्ड सदस्य को गंभीर बीमारी होने पर 10 लाख रुपये तक, बेटी के विवाह में 5 लाख रुपये तक तथा सदस्य के आकस्मिक निधन होने पर उसके नामिनी परिवार को 50 लाख रुपये तक सहयोग कराने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला महामंत्री सर्वजीत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अब तक संस्था द्वारा 6 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को लगभग 70 लाख रुपये से अधिक तथा बेटी विवाह शगुन योजना के तहत 59 बेटियों को लगभग 72 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है।
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी माह में सोनभद्र की दो बेटियों सहित प्रदेश की 11 बेटियों के विवाह में लगभग सवा दो-दो लाख रुपये का सहयोग दिया गया था और मार्च माह में भी दर्जनों बेटियों के विवाह में लाखों रुपये का सहयोग कराया जाएगा।
इस अवसर पर टीम के सभी पदाधिकारियों ने लाभार्थी बेटियों अलीना और आकृति मौर्य को उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
रार्वटसगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्रृंगी ऋषि जी ने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी उत्तर प्रदेश का नागरिक या प्रदेश में कार्यरत व्यक्ति frctup.com वेबसाइट पर जाकर संस्था का सदस्य बन सकता है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago