राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सर्किट हाउस सोनभद्र में की जनसुनवाई, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

आज दिनांक 13.03.2026 को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान एवं आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा जनपद सोनभद्र स्थित सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई की।जनसुनवाई के दौरान अध्यक्ष द्वारा प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्य महिला आयोग द्वारा समय-समय पर महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ व महिला आरक्षियों को अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर म0 हे0का0 किरन यादव, म0का0 दीपा, म0का0 उमावती, म0का0 अंजली सरोज तथा म0का0 अर्चना को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी, एएचटी थाना प्रभारी, महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, महिला थाना दुद्धी, महिला सहायता प्रकोष्ठ के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago