सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु, दो घायल

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र

करमा थानांतर्गत दिनांक 24.03.2026 को समय करीब 11:00 बजे ग्राम करकी के पास रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों (UP 64 AV 3643 व UP 64 AP 7534) की आमने-सामने टक्कर हो गई। उक्त दुर्घटना में मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AV 3643 के चालक जय सिंह पुत्र फूलचंद सिंह निवासी कुंभ मोकलपुर, जनपद जौनपुर तथा उनकी पत्नी सरिता सिंह पत्नी जय सिंह निवासी उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार चालक चन्दू पुत्र रमेश कोल निवासी तिलौली थाना करमा जनपद सोनभद्र को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई साथ ही दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कृष्णा पुत्र रामकेश कोल व अक्षय पुत्र देवशरण कोल निवासीगण सकाही थाना करमा जनपद सोनभद्र घायल* हुए हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

घटना की सूचना पर थाना करमा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। तीनों मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है तथा पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के संबंध में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago