कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9415713404

कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को कोन कस्बे में भव्य शोभायात्रा एवं झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा की शुरुआत कस्बा स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके उपरांत जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए खेतकटवा देवी मां मंदिर पहुंचा और वहां से पुनः पूरे बाजार का भ्रमण करता हुआ रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए मार्गों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। भक्तगण ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अनुज तिवारी, सुमेर शर्मा, हृदय निवास पाण्डेय,प्रभास पांडे, हरिशंकर वर्मा, पुष्पराज, रमेश चतुर्वेदी, लल्लन तिवारी, वाचस्पति तिवारी, ग्राम प्रधान संतोष पासवान, दिनेश गुप्ता, संतोष जायसवाल,विजयशंकर,विकास जायसवाल,सुशील जायसवाल,रामकुमार जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहे।
समापन स्थल रामलीला मैदान में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

15 hours ago

गुमशुदा बालक सुरक्षित बरामद,कोन पुलिस ने परिजनों को सौंपा

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)। जनपद के थाना कोन क्षेत्र में एक बालक के रास्ता भटककर…

6 days ago

प्राo विo बिसरेखी मे ब्लॉक घोरावल् के सेवा निवृत्त अध्यापको का हुआ भव्य विदाई समारोह

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) आज  प्राo विद्यालय बिसरेखी पर वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का भव्य…

6 days ago

थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रॉपर्टी डीलर की हत्याकांड का सफल अनावरण

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल व नगदी बरामद पुलिस…

7 days ago

नगर की होनहार बेटी नें यूपी पी सी एस में 26 वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार के साथ ही समाज व क्षेत्र का किया नाम रोशन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)                                    रावर्ट्सगंज नगर की होनहार बेटी ने अपने परिवार का ही…

1 week ago