डीएम साहब, जरा इधर भी नजर फेरिए, कोन की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेहाल

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9415713404

कोन(सोनभद्र)।तेज आंधी-तूफान के बाद कोन ब्लॉक की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हालत यह है कि लगभग 48 घंटे बीत जाने के बाद भी डाला से कोन उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार वोल्ट लाइन बहाल नहीं हो सकी है। इसके चलते कोन उपकेंद्र पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है और क्षेत्र के सभी गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार तूफान में 33 हजार वोल्ट लाइन के कई पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं कोन उपकेंद्र से गांवों की ओर जाने वाली 11 हजार वोल्ट लाइन के भी दर्जनों पोल टूटकर गिर गए हैं। विभागीय कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोन उपकेंद्र तक 33 हजार वोल्ट की सप्लाई नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से लगातार केवल आश्वासन दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी बार-बार जल्द बिजली बहाल होने की बात कह रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा। लगातार दो दिनों से बिजली न रहने के कारण लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। मोबाइल चार्जिंग, पंखा, कूलर और अन्य जरूरी सुविधाएं पूरी तरह प्रभावित हैं।
बिजली संकट के कारण पेयजल व्यवस्था भी गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश घरों में पानी की आपूर्ति बिजली चालित मोटर और समरसेबल पंपों के जरिए होती है। लगातार बिजली न रहने से लोगों के घरों में पानी खत्म हो गया है। कई गांवों में महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में पानी की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कोन क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था वर्षों से जर्जर हालत में है। हर आंधी और बारिश में पोल व तार टूटकर गिर जाते हैं, जिससे बार-बार लंबी बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था का स्थायी समाधान कराया जाए तथा मजबूत पोल और गुणवत्ता युक्त तार लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या से राहत मिल सके।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण गांव- होना के लोग पिछले 48 घंटे से अंधेरे में रहने को मजबूर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)                                      पूर्व में आई आंधी के कारण बिजली व्यवस्था के बिगड़ने…

10 hours ago

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

2 days ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

4 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago