कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9415713404
कोन(सोनभद्र)। जनपद के थाना कोन क्षेत्र में एक बालक के रास्ता भटककर दूसरे गांव पहुंच जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण द्वारा यूपी-112 पर सूचना दी गई कि एक अज्ञात बालक भटककर चांची कला गांव पहुंच गया है और अपने घर का सही पता बताने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही पीआरपी वाहन संख्या 6072, थाना कोन पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालक को अपने संरक्षण में लिया।
पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम हामिद रजा पुत्र सरताज अली, निवासी ग्राम रगरम, थाना कोन बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें सूचना दी।
हेड कांस्टेबल अहमद अली खां एवं चालक कृपा नारायण मौर्य ने बालक को सुरक्षित उसके घर पहुंचाकर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और उन्होंने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत यूपी-112 पर दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) आज प्राo विद्यालय बिसरेखी पर वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का भव्य…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) ●आर्थिक तंगी से जूझ रहे ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल व नगदी बरामद पुलिस…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) रावर्ट्सगंज नगर की होनहार बेटी ने अपने परिवार का ही…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…