बारात से लौट रही कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत, चार घायल, चालक की हालत गंभीर

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9415713404

कोन(सोनभद्र)।वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर राबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित भेलाही बँधा के समीप शनिवार की भोर में हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की जायलो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतकों की पहचान नीतीश यादव (25) पुत्र लालमनी यादव, जितेंद्र चौधरी (22) पुत्र कामेश्वर चौधरी तथा दिलीप पासवान (22) पुत्र प्रमोद पासवान, निवासी ससनई, थाना कोन के रूप में हुई है। बताया गया कि चोपन क्षेत्र के कन्हौरा गांव से अखिलेश चौधरी की बारात पवनी, थाना रायपुर गई थी। शादी समारोह (Sonbhadra) से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे।
हादसे में पंकज चौधरी (18) पुत्र सुनील चौधरी और चालक छोटेलाल साहनी (28) पुत्र लल्लू चौधरी, निवासी कन्हौरा, थाना चोपन, समेत अन्य दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल सोनभद्र में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीओ सोनभद्र रणधीर मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और एक साथ अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे।
दिलीप अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियां छोड़ गए हैं, जिनमें एक करीब ढाई वर्ष और दूसरी मात्र एक वर्ष की है। नीतीश का एक साल का बेटा है, जबकि जितेंद्र की शादी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। एक साथ तीन युवकों की मौत से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

2 weeks ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

2 weeks ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

2 weeks ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

2 weeks ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

3 weeks ago