Categories: Uncategorized

धनतेरस के मौके पर सजी भगवान गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के साथ दीप, मोमबत्ती, झालर, बर्तन और जेवर की दुकानें,लोगों नें की जमकर खरीदारी

Spread the love

वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र), मोo- 9616107197

आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है जिसकी धूम रावर्ट्सगंज नगर में देखने को मिली दीपावली की खरीदारी के साथ ही लोग जेवर और बर्तनों की जमकर खरीदारी की, वही मेंन मार्केट, धर्मशाला चौक, के साथ ही रामलीला मैदान के प्रांगण में सभी दीपावली से संबंधित सभी प्रकार के सामग्रियों की दुकानें लगी हैं और लोग एक ही स्थान पर जाकर सभी प्रकार की खरीदारी करते दिखे।        

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। समुंद्र मंथन की पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर समुंद्र से बाहर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन को ‘धन्वंतरी त्रयोदशी’ भी कहते हैं। भगवान धन्वंतरी सृष्टि के प्रथम चिकित्सक व आयुर्वेद जगत के पुरोधा माने गए हैं। अतः इस दिन आयुर्वेदिक वैद्य विशेष तौर पर रोगियों को प्रसाद रूप में नीम की पत्तियों का नैवेद्य देते हैं क्योंकि नीम की पत्तियों का सेवन बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है और रोगमुक्त करने की अतुलनीय क्षमता रखता है। धनतेरस पर नए बर्तनों और चांदी के सिक्कों को खरीदने का भी विशेष प्रावधान है। मान्यता है कि ‘त्रयोदशी’ के दिन सिक्के या धातु निर्मित बर्तन खरीदने से तेरह गुणा मुनाफा होता है। धन्वंतरी जी के हाथों में अमृत युक्त धातु का कलश होने के कारण इस दिन नए बर्तनों को खरीदने की प्रथा भी है। इसके पीछे प्रतीकात्मक भाव यही है कि हम अपने जीवन रुपी पात्र या कलश को इस प्रकार तैयार करें कि वह अमृत से पूर्ण हो सके। इसी तरह चाँदी के सिक्के ‘चन्द्रमा’ के द्योतक हैं, जोकि मन में शीतलता और जीवन में संतोष धन के प्रतीक हैं। इस दिन खासतौर पर लोग धन को सद्कर्मों में लगाते हैं, ताकि दो दिन बाद, दिवाली के दिन, उनके घरों में देवी लक्ष्मी का आगमन हो सके।

धनतेरस के संबंध में प्रचलित एक लोक कथा के अनुसार राजा हिम के पुत्र की जन्म-कुण्डली में उसकी मृत्यु उसके विवाह के चार दिन बाद ही सर्प के दंश से होनी निश्चित लिखी थी। पर उसकी पत्नी ने इस निश्चित मृत्यु को विफल करने का कठोर संकल्प लिया। उसने चौथी रात को अपने पति के कक्ष के द्वार पर सोने-चाँदी के सिक्कों का ढेर लगा दिया और अपने पति के चारों ओर दीप जला दिए। फिर सारी रात दोनों ने जागकर काटी। कथा बताती है कि तय समय पर सर्प रूप में यमराज हिम के पुत्र के प्राण लेने के लिए उसके द्वार पर पहुँचे। पर सोने के अम्बार को चौखट पर देख और हिम के पुत्र को दीपों के प्रकाश के बीच जागृत देख, वे इतने प्रसन्न हुए कि उसके प्राण हरे बिना ही चले गए। इसलिए यह दिन ‘यमदीपदान’ नाम से भी प्रचलित है और इस दिन यम देवता के नाम पर दीप जलाए जाते हैं।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago