Categories: Uncategorized

राज्यमंत्री,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया यातायात माह का शुभारंभ

Spread the love

वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र), मोo- 9616107197

आज राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने यातायात माह नवंबर का शुभारंभ किया और सभी से यातायात नियमों का पालन करने को कहा, नवंबर माह को यातायात माह के रूप मे मनाया जाता है इसका उद्देश्य आमजन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है आज सोमवार को नगर के डी.आर ड्रीम्स वैंक्वेट परिसर में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंन्ह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दीप प्रज्वलित कर यातायात मांह 2024 का शुभारंभ किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यक्रम में आए छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने यातायात मांह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर से प्रतिवर्ष एक महीने का यातायात माह मनाया जाता है। इस पूरे महीने में यातायात के नियमों से लोगों को भली- भांत अवगत कराने और जागरूक करने के काम किया जाता है जिसके लिए अधिकारी स्कूलों में जा जा कर, चौराहों पर लोगों और बच्चों को जागरूक करेंगे। जिले के परिवहन विभाग और पुलिस टीम ने मिलकर जनपद में एक्सीडेंटल ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया है। जिसको देखते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ ही एक माह तक चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिले के आला अधिकारियों में सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंन्ह, सीओ संजीव कटियार, यातायात प्रभारी अविनाश सिंन्ह, कोतवाल सतेंद्र राय, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के के शुक्ला, धर्मराज सिंन्ह, मोहन कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इं रमेश सिंह मौजूद रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

2 weeks ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

2 weeks ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago