Categories: Uncategorized

आज नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत         

Spread the love

वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र), मोo- 9616107197

चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है, यह पर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ अब देश एवं दुनिया भर में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है,इस महापर्व में नहाय-खाय के बाद अगले दिन खरना और फिर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण करती हैं,आज नहाय खाय को लेकर नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों में छठ व्रती स्नान कर घर में अरवा चावल चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद बनाती है और उसे ग्रहण करती हैं ।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि को नहाय खाय होता है, यह पर्व संतान की प्राप्ति और उनकी समृद्धि के लिए रखा जाता है. इस पर्व में भगवान भास्कर और छठी मइया की पूजा का विधान है,लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है इस दौरान सूर्य देव की पूजा-उपासना होती है छठ की शुरुआत नहाय-खाय से होती है इसके अगले दिन खरना करते हैं और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को डूबते सूर्य देव और सप्तमी तिथि को उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है. उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा कसमापन होता है. व्रती खरना पूजा के बाद लगातर 36 घंटे तक निर्जला उपवास करती है , नहाय-खाय के दिन छठ का व्रत रखने वाले पुरुष या महिला सात्विक भोजन का सेवन करती हैं पहले दिन खाने में ऐसी चीजों को शामिल किया जाता है, जिससे भूख-प्यास कम लगे नहाय-खाय के दिन बिना प्याज, लहसुन के सब्जी बनाई जाती है इस दिन लौकी और कद्दू की सब्जी बनाने का खास महत्व होता है, नहाय-खाय में लौकी चना की दाल को भात के साथ खाया जाता है कद्दू को खाने के पीछे की सबसे बड़ी बात यह है कि लंबे व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, यह ब्रत बहुत ही कठिन ब्रत है जिसे पुत्र रत्न की प्राप्ति और उसकी कुशलता के लिए किया जाता है ।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago