Categories: Uncategorized

कृषि उपनिदेशक कार्यालय मंगूराही में गेहूँ बीज वितरण में किया जा रहा किसानों को परेशान

Spread the love

वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र), मोo- 9616107197

रावर्ट्सगंज ब्लाक के मंगूराही फार्म पर इस समय चना, मटर, सरसो के साथ ही गेहूँ का बीज किसानों को बुआई के लिए वितरित किया जा रहा है लेकिन वहाँ कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान है,क्यों कि वे सरकार की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं उनके बीज वितरण को लेकर रोज नियम में बदलाव से किसान परेशान हैं अभी कुछ दिन पूर्व बड़े किसानों को ज्यादा से ज्यादा 200 किलोग्राम बीज दिया जा रहा था लेकिन कुछ दिन बाद अब केवल एक दिन में 40 किलोग्राम ही दिया जाने लगा, किसानों का कहना है की अब एक दिन 40 किलोग्राम फिर अगले 2 से 3 दिन बाद फिर जाने पर 40 किलोग्राम मिलेगा अब सोचने वाली बात यह है कि इस तरह किसान एक ही बीज को लेने के लिए अपने खेती का काम छोड़ कितने दिन फार्म पर बीज लेने के लिए लाइन में खड़ा रहेगा, जिससे किसानों में नाराजगी है उन्हें बार बार दौड़ाया जा रहा है उन लोगों के प्रतिदिन नये नये बदलाव के कारण किसानों को दौड़ना पड़ रहा है जिससे किसान नाराज हैं और दबी आवाज़ में तो ये कहने को भी मजबूर है कि ये इसलिए किया जाता है कि किसान परेशान हो और बीज लेने न आये फिर ये लोग अपना खेल खेल सके । जब इस बाबत कृषि उप निदेशक से वार्ता की गई तो वे यह कह कर पल्ला झाड़ लिए कि ये जिला कृषि अधिकारी ही बता पायेंगे कि वे किस प्रकार बीज का वितरण करा रहे हैं, वही जब कृषि अधिकारी का फोन नहीं लगा, अब देखने वाली बात यह है की अभी कब तक किसानों को इसी तरह परेशान होना पड़ेगा, किसानों नें इस समस्या का समाधान के लिए मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है, किसान हरिहर सिंह, राजकुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, मनोज, विकाश, के साथ ही अन्य किसानों नें अपनी बात संवदादाता के समक्ष रखी वही एक किसान इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने की भी बात कही ।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago