वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र), मोo- 9616107197
पूरे छठ घाट हुए रोशनी से जगमग, सभी ओर छठ मईया के गुंज रहे गीत
आज पूरे सोनभद्र जनपद के सभी क्षेत्रों में छठ पूजा की धूम है जिसे लेकर प्रशासन भी सक्रिय है छठ महापर्व पूजा रावर्ट्सगंज नगर के रामसरोवर तालाब, बढौली तालाब, अकड़हवा तालाब, पुसौली, पकरी नहर, घुवास के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
पुत्र प्राप्ति, समृद्धि एवं मंगलकामना के पर्व छठ पर गुरुवार की शाम छठ घाट पर सूर्य देव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अर्घ्य दिया गया घाटों पर छठ पूजा का विशेष माहौल रहा। छठ घाट पर दोपहर से ही छठव्रतियोंं एवं दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो चार बजते बजते पूरा छठ घाट खचाखच भर गया।बड़ी संख्या में छठव्रती अपने पूरे परिवार संग गाजे-बाजे के साथ छठ घाटों पर पहुंच कर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया और शाम को पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की गई। छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य एवं छठमाता की आराधना की। इस दौरान आतिशबाजियां और गाजे-बाजे से माहौल रंगीन रहा। पूरे छठ घाट को आकर्षक लाइट एवं झालरों से सजाया गया है। छठ घाटों पर जनप्रतिनिधियों और समाजिक संगठनों के साथ ही ब्यापारी संगठनों नें ब्रती महिलाओं के साथ ही साथ आये लोगों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस अवसर पर छठ घाट पहुंचे। जिससे छठ घाट पर भीड़ बिते वर्षों की भांति इस वर्ष कुछ ज्यादा ही दिखी। कही कही पर भजन संध्या का आयोजन किया गया है ब्रती महिलाये पूरी रात घाटों पर रुक कर दीप जलाये रखेगी और छठ मां के गीत गा कर पूरी रात बितायेंगी और शुक्रवार को तड़के उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा इस दौरान उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का कठिन व्रत का समापन हो जायेगा।
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…