वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र), मोo- 9616107197
सोनभद्र जिले में 55 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। वही किसानों के लिए भी खुशखबरी है। बटाईदार किसानों के लिए भी सरकार ने गाइडलाइंस जारी की है। जो किसान बटाई पर खेती करने का कार्य करते हैं। सरकार ने उन लोगों की भी धान खरीद के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी अधिकारी एक्टिव मोड में है। किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने को लेकर पल्लेदारी की समस्या को इस बार दूर किया गया है। किसानों की MSP का पैसा जब क्रेडिट होगा तो उसके साथ ही दिए गए पल्लेदारी का पैसा भी जोड़ कर किसानों को दिया जाएगा।जिला वितरण अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि किसान बटाई दार कृषक बंधुओं की भी खरीद जिले में की जाएगी। उनके लिए पहले रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करेंगे जैसे वो रजिस्ट्रेशन करते थे वैसे ही पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद कृषक पूरे कागजात के साथ वह क्रय केंद्र पर जाए। इसके लिए क्रय केंद्र के माध्यम से जो भी स्टाफ है मार्केटिंग इंस्पेक्टर हैं उनके द्वारा किसानों को विभिन्न माध्यम से जागरूक कर रहे है कि बटाईदारों की खरीद क्रय केन्द्रों पर की जा रही है। पल्लेदारी के लिए किसानों को प्रति कुंतल 20 रुपये प्रतिपूर्ति दी जाएगी। किसानों को इसके लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…