Categories: Uncategorized

आग से झुलसी विवाहिता की मौत से खफा परिजनों ने वाराणसी शक्तिनगर हाइवे पर लगाया जाम

Spread the love

वीर बहादुर सिंह (रावर्ट्सगंज/सोनभद्र)

आग से झुलसी महिला की मौत से खफा परिजनों ने हाइवे पर लगाया जाम
पुलिस पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में बीते दिनों संदिग्ध हाल में झूलसी महिला की रविवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतका के माइका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों सहित पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला अस्पताल के सामने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाइवे पर घंटों यातायात बाधित रहा। सीओ चारु द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर कर उन्हें शांत किया और आवागमन बहाल कराया।
बता दे कि रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी खुशहाल देव पांडेय की बेटी आकांक्षा की शादी घोरावल क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में प्रदीप के साथ करीब छह साल पहले हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे हैं। पिछले कुछ महीने से परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच कुछ दिन पूर्व संदिग्ध हाल में महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए वाराणसी बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के माइके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिजनों का मानना है कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने आग लगाकर बेटी को मार डाला। वहीं पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पति प्रदीप, सास हीरावती, ससुर अंबिका प्रसाद, देवर विमलेश और देवरानी प्रीति के विरूद्ध पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस बीच रविवार को वाराणसी स्थित बीएचयू में इलाज के दौरान आकांक्षा की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर लोढ़ी स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचे थे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago