Categories: Uncategorized

जिलाध्यक्ष संतोष पटेल की अध्यक्षता में पीयूसीएल की हुई आवश्यक बैठक

Spread the love

वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र)

सोनभद्र। पीयूसीएल की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एड0 की अध्यक्षता में बुधवार को कचहरी परिसर में हुई।जहां मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पीयूसीएल के प्रदेश उपाध्यक्ष विकाश शाक्य एड0 उपस्थित रहे। बैठक में 24 नवंबर को हुई घटना पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिसमें प्रदेश सरकार से निम्नलिखित माँग की गई,
1. संभल में 24 नवंबर को हुयी घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करायी जाय।
2. 5 युवकों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या का मुकदमा चलाया जाय।
3. मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाय।
4. संभल की घटना पर बड़े पैमाने पर दर्ज हो रही एफआईआर, जिसमें बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे शामिल हैं की भी जांच कर झूठे मुकदमें वापस लिया जाय।
5. शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को तुरंत रिहा किया जाय और इस आदेश व कार्रवाई के लिए दोषी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को दंडित किया जाय।
6. संभल में जामा मस्जिद के लिए सर्वेक्षण के आदेश को गैर- कानूनी होने के कारण रद्द किया जाय।
7. पूजा स्थल विशेष प्राॅवधान अधिनियम- 1991 के हवाले से धार्मिक इमारतों पर संदेह जताने वाली सभी याचिकाओं को रद्द कर उन पर जुर्माना लगाया जाय।
उक्त बैठक का संचालन महफूज आलम खां ने की। जहां प्रमुख रूप से महेंद्र प्रताप सिंह एड0, विनोद कुमार एड0, किशोरी लाल एड0, संजय सिंह एड0, इन्द्र कुमार सिंह एड0, अप्रेज अहमद, शैफाली गुप्ता एड0 तथा रितिशा गोंड़ इत्यादि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago