Categories: Uncategorized

हिंदुआरी में स्थित नव निर्मित रेलवे स्टेशन के डिप्टी सी पी एम को दर्जनों ग्रामीणों नें सौपा अपना मांग पत्र

Spread the love

वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र)

सोनभद्रl शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे डी.आर.एम. उ०म०रे०, प्रयागराज मंडल के प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी सी. पी. एम. इंजीनियर दीपक भारद्वाज ने हिंदुआरी स्थित पसही कला रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर संतोष पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने डी आर एम प्रयागराज को नामित पांच सूत्रीय एक मांग पत्र वहाँ मौजूद डिप्टी सी पी एम को सौंपा। इस दौरान  संतोष पटेल ने बताया कि आज ग्राम पंचायत हिंदुआरी में जिस स्थान पर रेलवे स्टेशन का भव्य उद्घाटन का कार्यक्रम संपादित हो रहा है। उसी स्थान पर पूर्व में करीब तीन दशक पूर्व में पसहीं कला के नाम से एक रेलवे स्टेशन संचालित हुआ करता था। जहां से हिन्दुआरी, होना, हिनौती, नई, भरहियां, गढ़वां, गोइठहरी, गया रतवल, बरवन, जमगांव, जमुआंव, महुआंव, धुरियां, कूसी, कैथी, जिगना,  डोमरियां, डेमा, सांगों, मांगों, चनुली, बभनौली, पसहीं कला इत्यादि के ग्रामवासियों का आवागमन होता था। इसलिए यहाँ के स्टेशन का नाम हिंदुआरी करने व ग्रामीणों के आवागमन के साथ ही बगल में स्थित स्कूल को जाने वाले बच्चों की सहूलियत के लिए फूट ओवर ब्रिज बनाने के साथ ही ग्रामीणों की सभी मांगो को जल्द पूरा कराया जाय। ग्रामीणों नें अपने माँग पत्र में निम्न मांगो को पूरा करने की बात कही है ।                      1. रेलवे स्टेशन पसहीं कला को बहाल किया जाय।                                   2. ग्राम पंचायत हिंदुआरी में स्थापित / संचालित होने के कारण रेलवे स्टेशन का नाम पसहीं कला के स्थान पर हिंदुआरी रेलवे स्टेशन नाम रखा जाय।                                                         3. लखनऊ तथा दिल्ली को प्रतिदिन जाने वाली कम से काम एक ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया जाय।
4. पैदल व साइकिल यात्रियों तथा बच्चों की सुरक्षित रेलवे क्रासिंग के लिए अविलंब एक रेलवे फुट ओवर ब्रिज की स्थापना की जाय।
5. रेलवे स्टेशन की बहाली के साथ ही प्लेटफार्म की व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल की जाय।
ज्ञापन पत्र को द्वारा डी.आर.एम., उ०म०रे०, प्रयागराज, आवश्यक कार्रवाई हेतु निम्नलिखित को भी प्रेषित किया गया-

1. मा० मंत्री जी, रेलवे, भारत सरकार, नई दिल्ली।
2. अध्यक्ष / सीईओ, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली।
3. सचिव, रेलवे, भारत सरकार, नई दिल्ली।
इस दौरान अनिल कुमार वर्मा, विकाश पटेल प्रधान, कामेश्वर सिंह प्रधान, सुनीता देवी प्रधान, मालती देवी जिला पंचयात सदस्य, राजेश सोनी पूर्व प्रधान, रामेश्वर पटेल, नीरज सिंह, रामलखन, नन्दलाल पटेल, आकाश मौर्या, सेवालाल, केदार मौर्या, अप्रेज अहमद, रवि रंजन शाक्य इत्यादि लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago