रोहित-कोहली… न्यूजीलैंड के पेसर को पसंद है भारतीय दिग्गजों के विकेट, ‘हिटमैन’ तो हिट लिस्ट में0

Spread the love

नई दिल्ली. भारत ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 259 रन पर ढेर कर दिया. भारतीय टीम जब इस प्रदर्शन के बाद दोबारा मैदान पर लौटी तो उसे भी करारा झटका लगा. टिम साउदी ने रोहित शर्मा को जिस अंदाज में क्लीन बोल्ड किया, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि भारतीय कप्तान चारो खाने चित हो गए. यह पहला मौका नहीं है जब टिम साउदी ने रोहित को बोल्ड किया है. रोहित को उनके फेवरेट शिकार हैं.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें टिम साउदी ने क्लीन बोल्ड किया. साउदी की यह गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर पिच हुई और जरा सा बाहर निकली. रोहित इस बॉल को एंगल के साथ खेलने को तैयार थे, लेकिन यह उनके बल्ले को छकाती हुई गिल्लियां बिखेर गई. यह टेस्ट क्रिकेट में चौथा मौका है जब टिम साउदी ने रोहित को आउट किया है. इनमें से दो बार तो रोहित क्लीन बोल्ड हुए हैं.

डायलॉग और डिप्लोमेसी… क्या पाकिस्तान में चमकेगा रोहित और विराट कोहली का बल्ला?

14 बार साउदी के शिकार बन चुके हैं रोहित
यह ओवरऑल 14वां मौका था जब टिम साउदी ने रोहित शर्मा को आउट किया है. उन्होंने रोहित को वनडे में 6 और टेस्ट व टी20 मैचों में 4-4 बार आउट किया है. भारतीय बैटर्स में टिम साउदी ने रोहित के बाद सबसे अधिक विराट कोहली को आउट किया है.

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago