Categories: Uncategorized

विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता से ग्रामीण बच्चों के प्रतिभा का होगा निखार- सदर विधायक

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में खेल के प्रति रुझान व प्रतिभा निखार को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन गांव स्तर से विधानसभा क्षेत्र स्तर तक खेल का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर शुरुआत करके 10 जनवरी तक समयबद्ध कराने की रणनीति तय किया है । प्रतियोगिता में पूर्वजों से चल रहा खेल कबड्डी, बांलीबाल, खो खो, दौड़, कैरम, शतरंज, क्रिकेट निबंध, चित्रकला, गीत संगीत समेत तमाम खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है । जिसकी ग्रामीणों ने सराहना किया । सोमवार को खेल में प्रतिभाग करने वाले टीम व बच्चों का रजिस्ट्रेशन हेतु विकास खण्ड कोन स्तर पर कचनरवा में श्रवण जायसवाल के यहां रामगढ़ में विमलेश, कोन में वेद प्रकाश ओझा के प्रतिष्ठान पर इच्छुक बच्चे रजिस्ट्रेशन करा लें, जिसकी तैयारी के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कोन में बैठक कर कार्यकर्ताओं को दायित्वों को सौंपने हुए अधिक से अधिक बच्चों को खेल मे प्रतिभाग कराने का अपील किया है । रणनीति तय करते हुए श्री चौबे ने कहा कि इस आयोजन से विलुप्त हो रही खेल के प्रति बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ आपसी भाईचारा बढेगा । शुरुआत में ग्रामीण स्तर से चयनित टीम ब्लाक स्तर व विजेता टीम विधानसभा स्तर पर खेल का आयोजन किया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे के साथ सुरेन्द्र अग्रहरि, श्रवण कुमार, विद्यानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, रमेश चौबे, वाचस्पति तिवारी, वेद प्रकाश ओझा, विरेन्द्र राय, रामलाल, भोजराज कन्नौजिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago