Categories: Uncategorized

खाताधारक परेशान, केवाईसी के लिए चक्कर लगा रहे किसान की मौत

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन थाना क्षेत्र में स्थित इंडियन बैंक शाखा कचनरवा में  केवाईसी कराने के लिए कई दिनों से चक्कर काटते रहे किसान की शुक्रवार की शाम मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रममन उम्र 59 वर्ष पुत्र स्व सुखदेव निवासी कचनरवा इंडियन बैंक में जमा रुपये निकालने को लेकर परेशान था बैंक मैनेजर ने कहा था जब तक केवाईसी नहीं होता तब तक खाते से लेन देन नहीं होगा चार दिनों से बैंक आकर लाइन में लगे रहते पर बैंक कर्मी कभी सर्वर परेशानी या कुछ कह देते और रममन फिर घर वापस आ जाते ऐसे ही तीन दिन बीत गया पर इनका केवाईसी नहीं किया शुक्रवार को बैंक परिसर में ही तबीयत खराब हो गई बैंक में उनके साथ उनके बेटा ने उन्हें पकड़ रखा और बैंक कर्मचारी ने कहा तुरंत यहां से ले कर जाओ नहीं तो हमलोगों को आफत में डालोगे बैंक कर्मियों ने कोई मानवता नहीं दिखाई और वैसे ही  बेटे ने गोद में उठाकर  नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले गया,जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि बैंक में केवाईसी  के लिए वह पिछले काफी दिनों से चक्कर काट रहे थे, लेकिन बैंक कर्मी उनका काम नहीं कर रहे थे, आज भी पिताजी बैंक में सुबह से ही थे  लेकिन केवाईसी नहीं किया और मैनेजर ने कहा जाओ अभी भीड़ है अभद्रता  व्यवहार से क्षुब्द पिताजी को सदमा लगा और उनकी तबीयत खराब हो गई।अनुभव कोरी -ब्रांच मैनेजर,अमजद अली – सहायक मैनेजर पर जांच कर कार्रवाई की जाएं पता नहीं ऐसे मैनेजर रहेंगे तो यहां की भोली भाली जनता को परेशान करते रहेंगे। वहीं सैल फोन से ब्रांच मैनेजर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते बहुत भेद भाव होता है कचनरवा,कोन, विंढमगंज बैंक की भी स्थिति यही है।अगर उनका केवाईसी कर दिया जाता तो आज वह जिंदा रहते।अब हम सभी उपभोक्ता ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ आवाज उठायेंगे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago