इस दिवाली अपनाएं वास्तु के उपाय, सफाई में सबसे पहले घर से निकालें ये 3 चीजें, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद!

Spread the love

iwali 2024 Vastu Tips : हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली है, जिसे रोशनी के पर्व के नाम से भी जाना जाता है. ये पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. लेकिन इससे पहले लोग अपने घरों, दुकान या संस्थानों की सफाई करते हैं और कचरा बाहर कर देते हैं, ताकि मां लक्ष्मी का आगमन उनके घर हो और उनकी कृपा बनी रहे. सफाई के दौरान कई बार लोग ऐसी चीजों को घर में रखे रहते हैं, जिन्हें घर से बाहर करना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि इन घर में रहने से दरिद्रता आती है. कौन सी हैं वे चीजें, जिन्हें घर से बाहर करना जरूरी है? आइए इसके बारे में जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

1. जंग लगी चीजों को घर से निकालें
यदि आपके घर में जंग लगी चीजें हैं तो आप इन्हें दिवाली की सफाई में सबसे पहले बाहर कर दें क्योंकि ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं. ये चीजें आपके घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न करती हैं. साथ ही इन्हें घर में रखने से राहु और केतु दोष लगता है, जिससे आपके मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में आप जंग लगी चीजों को अपने घर से सबसे पहले बाहर करें.

यह भी पढ़ें – ग्रहों के सेनापति का कर्क राशि में प्रवेश, साल के अंत में इन राशिवालों की बढ़ेगी टेंशन, सावधान हो जाएं ये लोग!

2. खंडित मूर्तियों को घर में ना रखें
घर में खंडित मूर्तियों को रखना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इन्हें नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यदि घर में खंडित मूर्तियां होती हैं तो आपके घर में कलह और क्लेश का वातावरण बनता है. इसके अलावा ऐसी मूर्तियां आपके धन नुकसान का कारण भी बनती हैं. ऐसे में आप ऐसी ​मूर्तियों को घर से निकालकर किसी साफ तालाब या पवित्र नदी में विसर्जित कर दें. इससे दरिद्रता दूर होती है.

भोलेनाथ को अर्पित करें शिवा मुट्ठी, नहीं होगी धन-धान्य की कमी!आगे देखें…

यह भी पढ़ें – सौभाग्य बढ़ाता है इस खास फल का पेड़, घर की इस दिशा में लगाने से जीवन की परेशानियां होंगी दूर!

3. बिजली के खराब सामानों को बाहर करें
इसके अलावा यदि आपके घर में बिजली के खराब सामान हैं तो इन्हें भी आप अपने घर से बाहर कर दें क्योंकि बिजली के खराब सामान शनि दोष उत्पन्न करते हैं. जिससे आपके घर का माहौल खराब होता है और आए दिन कलह-क्लेश की स्थिति बनती है. ऐसे में आपको दिवाली से पहले ऐसी सामग्री को भी घर से बाहर कर देना चाहिए.

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago