Categories: Uncategorized

डिजिटल पाठशाला का हुआ भव्य शुभारंभ

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत हर्रा में डिजिटल साथी फाउंडेशन की तरफ से गांव में डिजिटल युग की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास पाठशाला का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे व डिजिटल साथी के सीईओ वेद प्रकाश ओझा ने संयुक्त रूप से शनिवार को पाठशाला का उद्घाटन किया। स्मार्ट क्लास के संचालन होने के बाद अब बच्चे डिजिटल पढ़ाई कर सकेंगे। डिजिटल साथी फाउंडेशन के सीईओ वेद प्रकाश ओझा ने कहा कि डिजिटल पाठशाला खुलने से क्षेत्र के आसपास के बच्चे जो कक्षा एक से आठ तक के छात्र हैं, उनको निःशुल्क शिक्षा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभी हमारी संस्था चोपन ब्लाक में शुरुआत की है। आगामी वित्तीय वर्ष में कोन ब्लाक में भी डिजिटल साथी के माध्यम से पाठशाला खुलने जा रहा है। स्मार्ट क्लास में बच्चों को फिजिकल क्लास के साथ साथ बच्चों को डिजिटल रूप से भी पढ़ाया जाता है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि स्मार्ट क्लास खुलने से बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी। कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों को गरीबी के कारण बाहर नहीं भेज पा रहे है वह अपने बच्चों को इस संस्था के माध्यम से डिजिटल पढ़ाई करा सकते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार, नसीम अहमद, मुस्कान, सुनील यादव,वेद प्रकाश आदि रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago