कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
-विकास खण्ड कोन के किसी भी गाँव में नहीं जल रहा है अलाव
कोन(सोनभद्र)।इन दिनों एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड व शीतलहर के कारण गलन से क्षेत्रवासी समेत राहगीर हाड़ कंपाने वाली ठंड से या तो अपने घरों में दुबके हुए हैं या सड़कों पर ठिठुरते नजर आ रहे है । कोन बसस्टैंड समेत, रामगढ़, कचनरवा,सलैयाडीह,चांचीकला, पिण्डारी,नकतवार, चकरिया, कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है, जिससे राहगीर ठिठुरने को मजबूर हैं। बसस्टैंड निवासी मंहगू राम, द्वारिका प्रसाद, अम्बिका प्रसाद, संतोष गुप्ता, विजय गुप्ता समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बसस्टैंड पर अलाव नहीं जलने से राहगीर काफी परेशान हैं। जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए तत्काल सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग किया है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह ने बताया कि जल्द ही अलाव जलवाने की व्यवस्था कराई जायेगी।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि बेशक इस बार ठंड काफी देर से आई है लेकिन शासन ने बहुत पहले ही अलाव के लिए निर्देश जारी किया हुआ था। ऐसे में सवाल यह उठता ही कि क्या प्रशासन भारी शीतलहरी का इंतजार कर रहा था। अब जब भयंकर शीतलहरी चल रही है।अब यदि अलाव की व्यवस्था की जाएगी तो लकड़ी की व्यवस्था कब तक हो सकेगी यह कहना मुश्किल है।
कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…