Categories: Uncategorized

12 लाख लोगों का बना आभा कार्ड, मरीजों का रहेगा स्वास्थ्य रिकार्ड-सीएमओ सोनभद्र

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल/वीरबहादुर सिंह)

सोनभद्र।आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन के तहत अब हर व्यक्ति का हेल्थ अकाउंट बनाया जा रहा है, जिसमें डिजिटल रूप में व्यक्ति का स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। आभा आईडी चिकित्सा विभाग के अलग-अलग पोर्टल पर बनाई जा रही है। यह आईडी आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन के पोर्टल के अलावा चिकित्सा विभाग के एनसीडी, टीबी, वायरल हेपेटाइटिस व अन्य पोर्टल के माध्यम से भी बनाई जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार ने आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन की शुरुआत की है। इसके लिए मरीज का हेल्थ रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट रखने के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाया जा रहा है, जिसमें 14 अंकों का एक आईडी नम्बर जनरेट होता है। इसमें संबंधित व्यक्ति आभा ऐप के माध्यम से अपने चिकित्सा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट, डॉक्टर का लिखा दवा की पर्चा, डॉक्टर नोट्स, इमेज, वैक्सीन आदि डिजिटल प्लेटफार्म पर सुरक्षित रख सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर अपने रिकॉर्ड को डॉक्टर से शेयर कर सकते हैं। शत-प्रतिशत लोगों का आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इनमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है।
सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों की ओर से आभा आईडी बनाई जा रही है। जिले में अब तक लगभग 12 लाख व्यक्तियों की आभा आईडी बनाई जा चुकी है। लाभार्थी स्वयं भी अपनी आभा आईडी बना सकता है। उन्होंने बताया कि हेल्थ अकाउंट बनाने से उसमें रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। आभा ऐप में पुराना रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे डॉक्टर को बीमारी तलाशने में बड़ी मदद मिलेगी। जिले में लगभग 23 लाख व्यक्तियों की आभा आईडी बनाई जाएगी, जिसके लिए विभाग के कार्मिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है।

*डिजिटल प्लेटफार्म पर होगा काम*

सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि इसमें एक डिजिटल प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है, जिसमें सभी नागरिकों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानि आभा कार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें परिवार के हर सदस्य का अलग आभा कार्ड होगा।

*आमजन को ये होंगे फायदे*

सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से स्टोर किया जा सकता है ताकि आप उन्हें जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकें। पंजीकृत स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त की जा सकती है। अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड की लैब रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची आदि को डिजिटल प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल से टेली परामर्श किया जा सकता है। इससे समय की बचत होगी। इसी प्रकार कतार में खड़े होने से आजादी मिलेगी। ऑनलाइन अपाइंटमेंट बुक किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा, एएनएम और सीएचओ से संपर्क किया जा सकता है। आभा कार्ड में आमजन का हेल्थ अकाउंट है, जिसे 14 अंकों की आभा आईडी से पहचाना जाता है। इसी प्रकार पुरानी हिस्ट्री सामने होने से डॉक्टर को मरीज के सटीक विश्लेषण में मदद मिलेगी।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago