Categories: Uncategorized

हिंदुआरी में पैसों की लूट की घटना निकली झूठी, पुलिस ने किया खुलासा,,                                

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में 5 लाख 70 हजार रुपये लुट का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि कल दिनांक 13.01.2025 को समय लगभग 3 बजे अरविंद कुमार मौर्य पुत्र शिवधनी निवासी आमडिह ने चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज पर सूचना दिया कि वह अपने घर से मोटरसाइकिल से बैग में 5 लाख 70 हजार रुपये लेकर पैसे जमा करने एचडीएफसी बैंक शाखा रॉबर्ट्सगंज जा रहा था कि हिन्दुआरी तिराहे से 500 मीटर आगे श्मशान घाट के पास दो व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिछा करते हुये आए और गाड़ी पर चलते हुए ही कट्टा दिखाया और चलते चलते ही पैसो से भरा बैग लेकर भाग गए। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा व अन्य अधिकारियों के द्वारा धटना स्थल का निरीक्षण किया गया,और तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जांच के कम्र में वादी की निशानदेही पर 4.50 लाख रूपया बरामद किया गया है, जो कि बैग में उतने ही पैसे थे और वादी के द्वारा बताया गया है कि उसके द्वारा यह झूटी घटना इसलिए बनाई गई क्योंकि उसे घर वालो ने ज़मीन मे से पूरा हिस्सा नही दिया था,तो घर वालो के द्वारा बेची गई जमीन के पैसे हड़पने के लिए लालचवश उसने यह झूटी लूट की योजना बना कर सूचना दी थी। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago