Categories: Uncategorized

डी ए वी परासी में हर्षोल्लास से मना 76वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

डी ए वी परासी में 76 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रचना दुबे के द्वारा तिरंगा झंडा फहराकर हुआ तत्पश्चात विद्यालय में स्थापित एन.सी.सी.101वीं वाहिनी के कैडेटों की अगुवाई में विद्यार्थियों ने आकर्षक व अनुशासित मार्चपास्ट परेड का प्रदर्शन किया,जिसकी सलामी विद्यालय की प्राचार्या ने ली। इस अवसर विशेष पर विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक संगीताचार्य डॉ.गौरव मिश्र एवं शिक्षिकाएँ सरोज चौधरी,मंजू पांडेय,सीमा कुमारी और इशिता कुमारी द्वारा सुनियोजित देशभक्ति के पुट से सराबोर नृत्य गीत-संगीत प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशप्रेम में सराबोर हो उठा। प्रजातांत्रिक देश की संवैधानिक व्यवस्था के महत्त्व बारे में विस्तृत विवरण विद्यालय की छात्रा जैनब फातिमा एवं छात्र आयुष्मान कन्नौजिया ने क्रमशः हिंदी व अंग्रेजी उद्बोधन के रूप में प्रस्तुत किया । इस क्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय की प्राचार्या ने सभी शिक्षण,शिक्षणेतर कर्मचारियों, अभिभावकों,बच्चों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ देते हुए उन्हें अपने देश के लिए निर्मित विशालतम संविधान का सम्मान करते हुए तथा अनुशासित जीवनचर्या में जीवन व्यतीत करते हुए अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रति संकल्पित होने को कहा। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाद्वय प्रतिमा रवानी एवं श्वेता सिंह ने किया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago