Categories: Uncategorized

हवन के साथ प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। एक फ़रवरी को होगा भंडारा।

Spread the love

चंद्र मोहन शुक्ला (करमा/सोनभद्र)

करमा।स्थानीय विकास खण्ड के मदैनिया गांव में भोलेनाथ एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के चल रहे कार्यक्रम के तीसरे दिनशुक्रवार को सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया देर शाम तक हवन चलता रहा। सुबह में पहले से अस्थाई रूप से आवाहित देवी देवताओं का आचार्य एवं वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पूजन कराने के बाद हनुमान जी एवं विशेश्वर महादेव की मूर्तियों का प्राणप्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार से कराया गया। इसके बाद विशेश्वर महादेव एवं नंदी की मूर्तियों को महास्नान करवाने के बाद वैदिक पूजन करके रुद्राभिषेक हुआ। क्षेत्र वासियों ने उस कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा लिया। देर शाम तक हवन चलता रहा अंत में आरती के दौरान भोलेनाथ एवं हनुमान जी के जयकारे वातावरण भक्तिमय हो गया। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के अम्बरीष जी एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार मौर्य, अंकुर सिंह, विकास सिंह, समेत काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्रह्मानंद तिवारी एवं धीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को भंडारे का आयोजन होगा।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago