Categories: Uncategorized

परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर किया हंगामा, अस्पताल बंद कर संचालक मौके से फरार

Spread the love

कोन संवाददाता-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।स्थानीय कस्बे के कोन खरौंधी मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में कार्य करने वाले युवक की शुक्रवार को सांय अचानक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। देर रात शव के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर बवाल काटा। संचालक अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गया। वहीं कोन पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही।
यूपी सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले बेलाबार निवासी आजाद अंसारी (22वर्ष) पुत्र याद अली कस्बे के एक निजी अस्पताल में बतौर सहयोगी काम करता था। यह अस्पताल सात माह पहले ही खुला है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अस्पताल संचालक ही गम्भीर स्थिति बता कर आज़ाद को गंभीर हालत में झारखंड के भवनाथपुर सीएचसी परिजनों के साथ भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग शव लेकर कोन पहुंचे और अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा मचाने लगे।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे तक आजाद बिलकुल ठीक था। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत कैसे बिगड़ी, समझ से परे है। उन्होंने अस्पताल संचालक व कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।कोन एसओ गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पहुंचे परिजनों समेत ग्रामीणों ने तरह तरह की चर्चाओं की बाजार गर्म है, वहीं पुलिस जांच में जुटी।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago