Categories: Uncategorized

सरस्वती पूजा की धूम, पूजा पंडालों में ज्ञान की देवी की पूजा अर्चना शुरू

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।आज सोमवार वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं कोन क्षेत्र के पूजा पंडालों में स्थापित की गयी है। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, चौक चौराहों सहित चांचीकला में मां सरस्वती की पूजा हो रही है।पूजा में विद्यार्थी, शिक्षक, संगीतकार-कलाकार, लेखक-पत्रकार समेत आम लोग शामिल हो रहे हैं।विभिन्न स्थानों पर सरस्वती देवी की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया है।

मां सरस्वती के चरणों में फल-फूल अर्पित किये गए

ज्ञान, संगीत, कला और शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चरणों में फल-फूल अर्पित किये जा रहे हैं. प्रसाद स्वरूप सेब, केला, बेर,बुंदिया, नारियल, इलाइची दाना, बादाम, सूजी से बना हलुआ सहित दूध, घी, शहद और गंगाजल को मिलाकर बनाया गया पंचामृत मां को अर्पित किये जा रहे हैं।

सुबह सात बजे से शुरू हो गयी मां सरस्वती की पूजा

मां सरस्वती की पूजा सुबह सात बजे से शुरू हो गयी। शाम तक सामूहिक रूप से पूजा पाठ होगा सरस्वती देवी की मूर्ति को विशेष रूप से सजाया गया है। जहां पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं विराजमान की गयी हैं।वहां फूल मालाएं और वृक्षों के पत्तों से स्टेज को संवारा-सजाया गया है. पूजा पंडालों के मुख्य द्वार को फूल मालाओं और विद्युत लाइटों से सजाया गया है. डीजे साउंड पर भक्ति गीत बजाये जा रहे हैं।

विद्यार्थी पाठ्य पुस्तकें मां सरस्वती के समक्ष रखकर ज्ञान और बुद्धि की कर रहे कामना

विद्या की लक्ष्मी मां सरस्वती की आराधना में विधार्थी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। विद्यार्थी अपनी पाठ्य पुस्तकें और लेखन सामग्री मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष रख कर पूजा कर रहे हैं। मां से ज्ञान और बुद्धि की कामना कर रहे हैं। पूजा के बाद वे प्रसाद का वितरण करेंगे.पूजा के बाद सरस्वती देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन पांच फरवरी को शाम में नदियों और तालाबों में किया जायेगा।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago