Categories: Uncategorized

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा गोलीकांड से सम्बन्धित प्रकरण में 02 नफर वंछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार,

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

अभियुक्तो की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल, 08 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद मैगजीन किया गया बरामद- 

पुलिस अधीक्षक सोनभद् अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत शीतला चौक पर शराब के नशे मे धुत मनबढ़ किस्म के लोगों द्वारा सरेराह भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मारपीट व फायरिंग कर कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न करने व आम जन मानस में भय का माहौल उत्पन्न कर लोक शांति भंग करने पर थाना रॉबर्ट्सगंज में दिनांक 01.02.2025 को मु0अ0सं0-116/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 324(4), 109(1) भारतीय न्याय संहिता व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में अब तक कुल 06 नफर वांछित अभियुक्तगण 1. राजाबाबू सोनकर पुत्र श्रीराम सोनकर निवासी कस्बा रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 2. सूरज सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी कस्बा रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 3. जनमेजय सिंह पुत्र शिव गोपाल निवासी गोधईया थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर, 4.रितेश कुमार पुत्र बंसी निवासी उत्तर मोहाल थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को दिनांक -02.02.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष अन्य दो वांछित अभियुक्तगण 1. नितीश सिंह उर्फ मिट्ठू पुत्र स्व0 रविन्द्र सिंह निवासी रौप चुर्क थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 2. मुरलीधर सिहं पुत्र स्व0 शिवजी सिंह नि0 ग्राम खड़ुई (टोला विक्रमपुर) थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 04.02.2025 को ट्रामा सेन्टर से पुलिस हिरासत में  लेकर अभियुक्तो की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल, 08 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद मैगजीन बरामद कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया है।

बरामदगी का विवरणः-
1. अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 08 अदद जिन्दा कारतूस मय 02 अदद मैगजीन  व  01 अदद पिस्टल।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1. निरीक्षक अपराध शेषनाथ पाल थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 अनूपचन्द्र दूबे थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 भरतलाल यादव थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago