Categories: Uncategorized

वनभूमि पर अबैध निर्माण का खेल लगातार जारी

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।वन रेंज कोन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बागेसोती के चौमास में कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा वन विभाग की भूमि पर मदरसा के बाउंड्री बाल निर्माण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके क्रम में स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने के साथ संबंधित के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है ।गौरतलब है कि वन रेंज कोन इन दोनों वन भूमि पर अतिक्रमण व पेड़ों की कटान व अवैध बालू परिवहन को लेकर सुर्खियों में है । जिसका ताजा उदाहरण बागेसोती के चौमास में मदरसा से सटा बाउंड्री बाल निर्माण सहित अंतर्राज्जिय बॉर्डर सहित बड़ाप,धरनवा बॉर्डर ,मिश्री,हर्रा सेक्शन,चांचीकला,पिण्डारी सहित अन्य क्षेत्रों में वनभूमि पर कब्जा बदस्तूर जारी है। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि क्षेत्रों में बबूल की पेड़ की कटान के आड़ में कीमती पेड़ों की कटान की जाती है जिसमें वन विभाग तमासबीन बना हुआ है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने वन विभाग को समय समय पर अवगत कराया जा चुका है। यहाँ तक मदरसा के बाउंड्री बाल के निर्माण संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित वन विभाग के संबंधित विभाग को सूचित किया, किंतु वन विभाग कार्रवाई के नाम पर मूकदर्शक बना हुआ है। जिससे वन विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। जिसके क्रम में स्थानीय लोगों ने वन रेंज कोन की उच्चस्तरीय जाँच कराने की मांग किया है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago