Categories: Uncategorized

प्रेरणा के स्रोत रहे बाबू देवधारी सिंह-गोपाल सिंह

Spread the love

चंद्र मोहन शुक्ला (करमा/सोनभद्र)

करमा/सोनभद्र. विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज बाबू देवधारी सिंह स्मृति समिति सिरसिया ठकुराई के द्वारा विगत वर्षों की भांति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भैरवनाथ गिरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 गोपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि संजय यादव पूर्व   जिला अध्यक्ष सपा   एवं प्रमुख प्रतिनिधि बभनी राजन सिंह रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत कीनाराम पीजी कॉलेज कैमूर पीठ प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने कहा कि आज कि जो राजनीति है उसमें सेवा का कहीं स्थान नहीं है  पहले जो राजनीति का मतलब होता था वह सेवा का भाव होता था वो सादगी की प्रतिमूर्ति होता था। पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबू देवधारी सिंह में देखने को मिलता था आज उनके पौत्र प्रमोद कुमार सिंह ने जो कार्य अपने दादा स्वर्गीय बाबू देवधारी सिंह की स्मृति में करते हैं वह एक प्रेरणादायक एवं मानव सेवा का है जो परंपरा के निर्वहन की कड़ी है। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल के अध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने कहा कि बाबू देवधारी सिंह का व्यक्तित्व  समाज के प्रेरणा की प्रतिमूर्ति माने जाते थे उन्होंने कहा कि जब मिर्जापुर जिला अविभाजित था उसे समय बाबू देवधारी सिंह जिला परिषद सदस्य हुआ करते थे धन्य है सिरसिया ठाकुराई की धरती जहाँ जन्मे ऐसे वीर सपूत।  इस अवसर पर बाबू इंद्रजीत सिंह, विजय भूषण सिंह,रविंद्र बहादुर सिंह, सुभाष यादव, वरिष्ठ पत्रकार बीएन यादव,चंद्र मोहन शुक्ला,रविकांत तिवारी,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल सिंह वैद्य,भगवती शुक्ला,केकराही किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामसेवक   सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार सिंह ने आए हुए समस्त जनमानस का आभार जताया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago