Categories: Uncategorized

जुगानी भाई को, शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

सोनभद्र। राष्ट्रीय संचेतन समिति सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद मुख्यालय स्थित कचहरी बार सभागार में देश के जाने माने साहित्यकार डाक्टर रवीन्द्र श्रीवास्तव जुगानी भाई के हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। भोजपुरी साहित्य के ध्वज वाहक रचनाकार, लगभग डेढ़ दर्जन पुस्तकों के रचयिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने अपूर्णीय क्षति बताया। वरिष्ठ साहित्यकार मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक अजय शेखर की अध्यक्षता में संपन्न शोक सभा में दो मिनट मौन रहकर आत्मा के शांति की कामना हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश पंथी उनके स्मृतियों को सांझा करते हुए भावुक हो गये उन्होंने कहा कि जुगानी भाई हम लोगों के पथ प्रदर्शक थे और लोकभाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से विमार चल रहे डाक्टर रविन्द्र श्रीवास्तव जुगानी भाई का 14 फरवरी शुक्रवार को गोरखपुर में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। वे आकाशवाणी गोरखपुर के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हो कर लोकभाषा के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहे थे। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा लोक भूषण सम्मान, संस्कार भारतीय सम्मान भोजपुरी रत्न सम्मान समेत दर्जनों पुरस्कारों व सम्मानों से विभूषित किया गया था। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र, प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट, धर्मेश चौहान दिलीप सिंह दीपक अशोक तिवारी जयराम सोनी दयानंद दयालू प्रभात सिंह चंदेल कौशल्या कुमारी चौहान अनुपमा वाणी ईश्वर विरागी अब्दुल हई मदन चौबे अजय चतुर्वेदी काका बृजमोहन त्रिपाठी एडवोकेट दिवाकर द्विवेदी मेघ आदि उपस्थित रहे।बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण मिश्रा नरेंद्र पाठक एडवोकेट अखिलेश कुमार मिश्र महामंत्री चंद्रलेखा सिंह समेत साहित्य व लेखन से जुड़े लोगों ने भी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश पंथी ने किया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago