Categories: Uncategorized

बिना बताए निकाला गर्भाशय,गर्भवती के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, मृत पैदा हुआ बच्चा

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।निजी अस्पतालों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। कोन थाना क्षेत्र निवासी गर्भवती के परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत होने और बिना सूचना दिए महिला का गर्भाशय निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। सीएमओ ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
कोन थाना क्षेत्र निवासी रितेश कुमार की पत्नी सविता देवी (26) गर्भवती थी। उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत में उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान प्रति माह पत्नी रुटीन चेकअप राॅबर्ट्सगंज के निजी अस्पताल की चिकित्सक से करा रही थी। अंतिम बार 21 दिसंबर 2024 को दिखाया तो डाॅक्टर ने पत्नी की जांच कराकर सभी रिपोर्ट सही बताते हुए घर भेज दिया।
इसके दो दिन बाद ही पेट में दर्द शुरू हो गया। आनन-फानन में पत्नी को अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर ने प्री-मेच्योर बच्चा होने की बात बताते हुए तत्काल भर्ती करवा लिया और एक कागज पर दस्तखत भी करवाया। डाॅक्टर ने गंभीर स्थिति बताते हुए तत्काल चार यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। अस्पताल कर्मियों ने लापरवाहीपूर्वक प्रसव कराने का प्रयास किया। जब सफलता नहीं मिली तो ऑपरेशन कर शिशु को बाहर निकाला। अस्पताल नर्स ने प्री-मेच्योर बच्चे को मृत पैदा होना बताया। दूसरे अस्पताल में डाॅक्टर ने जांच कर बताया कि प्री मेच्योर डिलेवरी के समय ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय भी निकाल दिया गया है। वाराणसी के निजी अस्पताल में अभी भी महिला का इलाज जारी है। रितेश के मुताबिक अभी तक लगभग आठ लाख खर्च हो चुके हैं। अगर समय रहते वाराणसी नहीं जाते तो उस अस्पताल में पत्नी की मौत हो सकती थी।

अधिकारी बोले-मामले का संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी। – डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago