कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन (सोनभद्र)।स्थानीय कोन कस्बे में पुर्वजों के समय से निर्मित तालाब व तालाब के पीड़ी पर सैकड़ों वर्ष पुर्व निर्मित शिव मंदिर स्थापित है।जो नई तालाब के नाम से जानी जाती है जो कुछ वर्षों पहले एक व्यक्ति के नाम सम्पत्ति दर्ज करा लिया गया था , जिसे क्षेत्र के जागरूक लोगों द्वारा कोर्ट से लड़ाई के पश्चात ग्राम पंचायत के हक में फैसला आते ही क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।जहां शिवरात्रि के पूर्व संध्या पर जन सहयोग से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में उत्साहित आम जन ने हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार पूर्वजों के समय से निर्मित लगभग आठ बीघा का तालाब व तालाब के एक पीड़ी पर स्थित शिव मंदिर स्थापित है जो वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ी हुई थी ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पहले तालाब कोन के ही एक व्यक्ति के नाम निजी नाम से खतौनी दर्ज कराकर मालिकाना हक जमा लिया गया था।तब से उक्त तालाब व मंदिर का सुंदरीकरण से वांछित हो गया था। तालाब पर निजी नाम दर्ज होने से नाराज़ क्षेत्र के ही जागरुक ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक स्थलों (तालाब व मंदिर)पर निजी नाम होने का विरोध करते हुए पुरानी कागजात निकालकर जनहित याचिका दाखिल किया,व मजबूरी से लड़ाई लड़ें जिससे कोर्ट का फैसला जनहित में ग्राम पंचायत के पक्ष में आते ही क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है सभी ने फैसला का स्वागत करतें हुए सोमवार को जगरनाथ पासवान ,महगूराम ,बृज किशोर गुप्ता समेत दर्जनों के अगुवाई में जन सहयोग से सोमवार को दोपहर से ही अखण्ड कीर्तन करतें हुए मंगलवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया ,इस फैसले से क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अब उक्त तालाब व शिव मंदिर का सुंदरीकरण भी कराने की योजना बनाई जा रही है। जिसमें जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील भी किया है।
कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…