Categories: Uncategorized

रानीताली सड़क हादसे की जांच शुरू, मृतक परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ एफआईआर

Spread the love

सोनभद्र-(मुन्ना लाल जायसवाल/वीरबहादुर सिंह)

-हादसे में कार सवार 6 व 1 ट्रक ड्राइवर सहित 7 लोगों की हुई थी मौत

-सभी कार सवार छत्तीसगढ़ से महाकुम्भ प्रयागराज जा रहे थे

डाला (सोनभद्र) । थाना हाथीनाला क्षेत्र के रानीताली में बीते 2 फरवरी की शाम हुए भीषण सड़क दुर्घटना में एक ट्रेलर की चपेट में आ गए कार सवार 6 और 1 ट्रक ड्राइवर सहित कुल 7 लोगो की हुई मौत मामले में हाथीनाला पुलिस को मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया।
सत्यप्रकाश मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम व थाना क्षेत्र धौरपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ द्वारा हाथीनाला पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि मेरे बड़े भाई रविप्रकाश मिश्रा पत्र ओम प्रकाश मिश्रा उम्र करीब 43 वर्ष जो दिनाँक 02.02.2025 को अपने क्रेटा कार को लेकर वाराणसी जा रहे थे उस कार में सवार मेरी माता गोदावरी मिश्रा उर्फ उषा मिश्रा (63) भाभी प्रियंका मिश्रा(37 )भतीजा दिपांशु मिश्रा (13 )छोटा भतीजा अथर्व (8) निवासीगण ग्राम व थाना धौरपुर जनपद सरगुजा छत्तीसगढ़ मेरे बड़े भाई रविप्रकाश मिश्रा के मित्र सन्ना वल्लाह खलीफा (36) निवासी रामानुजगंज जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ व मेरी भाभी की सहेली दुर्गा प्रजापति (30 )निवासी जलकेश्वरपारा रामानुजगंज जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ सभी क्रेटा कार में बैठ कर बनारस की तरफ जा रहे थे कि जब क्रेटा कार थाना हाथीनाला क्षेत्र के रानीताली के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रेलर के चालक दयाशंकर पाल पुत्र छविनाथ निवासी सरावा थाना कछया जनपद मिर्जापुर द्वारा तेज गतिः से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते डिवाइडर को तोड़ते हुए क्रेटा कार में समय करीब 07.00 बजे साथ जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही कार सवार मेरे बड़े भाई रविप्रकाश मिश्रा, माता गोदावरी मिश्रा, भतीजा अथर्व मिश्रा मेरे बड़े भाई के मित्र सन्नाउलाह की मृत्यु ही गयी व क्रेटा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी तथा मेरी भाभी प्रियंका मिश्रा व भतीजा दिपांशु मिश्रा व भाभी की सहेली दुर्गा प्रजापति को गम्भीर चोट आई खून से लतपथ घायलों को ईलाज के लिए एम्बुलेन्स से जिला चिकित्सालय राबर्टसगज ले जाया गया जहाँ से बेहतर ईलाज हेतु ट्रामा सेन्टर बी०एच०यू० वाराणसी रेफर कर दिया गया ईलाज के दौरान उसी दिन दुर्गा प्रजापति की मृत्यु हो गयी तथा ईलाज के दौरान ही मेरी भाभी प्रियंका मिश्रा की दिनांक 07.02.2025 को मृत्यु हो गई भतीजा दिपांशु मिश्रा को ईलाज के बाद घर लेकर आया तथा घटना के दिन एक व्यक्ति उमाशंकर (38) पुत्र बनारसी ग्राम मदनपुरा थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर ट्रक चालक जो रानीताली में ट्रक खड़ा करके चाय पीने के लिये जा रहा था कि वह भी इसी दुर्घटना की चपेट में आ गया जिससे उसकी भी मौके पर मृत्यु हो गयी थी।
बीते मंगलवार को हाथीनाला पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार धारा 281, 324(2) ,125 (A), 125(B), 106 (1) बीनएस धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago