*ओवर लोड गाड़ियों से परिवहन न करने, 07 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों से परिवहन न करने, गाड़ियों को सड़क पर खड़ा न करने व गाड़ियों के परियोजना के अन्दर खड़ी करने हेतु व्यवस्था करने के लिए दिये गये सख्त निर्देश
बीते काफी दिनों से देखा जा रहा है कि हाथीनाला से अनपरा तक जो मार्ग है उस पर परियोजनाओं/कम्पनियों की बड़ी गाड़ियां चल रही है जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा दुर्घटनाएं भी हो रही है जिससे आमजनमानस को काफी असुविधा हो रही है। जिसके सामाधान हेतु आज बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र व अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से एनटीसीसी शक्तिनगर में परियोजनाओं/कम्पनियों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग के दौरान परियोजनाओं/कम्पनियों के अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये कि परियोजना से निकलने वाली गाड़ियों को ओवरलोड न किया जाय, एक दिन में एक सीमित मात्रा में ही गाड़ियों को छोड़ा जाये, गाड़ियां सड़क पर न खड़ी हो, सभी परियोजनाएं/कम्पनियां अपने अन्दर अपनी गड़ियों को खड़ी करने के लिए उचित प्रबन्ध करे, 07 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों को परिवहन में न लगाया जाये जिससे की दुर्घटना की सम्भावना कम हो सके । इसके अलावा मीटिंग में यह बताया गया कि हाथीनाला से अनपरा के बीच तीन स्थानों को चिन्हित कर परियोजनाओं के सहयोग से रिकवरी वैन रखी जायेगी जिससे कोई भी गाड़ी खराब होने पर तत्काल उसे रोड के किनारे किया जा सके तथा पुलिस पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की जायेगी जिससे कोई सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की जा सके जिससे आमजनमानस को भी कोई असुविधा न हो और परियोजनाएं भी सुचारू रूप से चल सकें।
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…